प्रयागराज, सितम्बर 27 -- नगर क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में 11508 शिक्षक भर्ती शुरू होने के साथ ही डीएलएड की सेमेस्टर परीक्षाओं में एक विषय में तीन-तीन बार फेल हो चुके और दो बार सेमेस्टर बैक अभ्यर्थी भी पुनर्परीक्षा में शामिल करने के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की गाइडलाइन और हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद अनुत्तीर्ण अभ्यर्थियों के पुनर्परीक्षा में शामिल करने के दबाव से परेशान सचिव राजेन्द्र प्रताप को सार्वजनिक सूचना जारी करनी पड़ी है। उन्होंने लिखा है कि एक विषय में तीन बार अनुत्तीर्ण या दो बार सेमेस्टर बैक अभ्यर्थियों का डीएलएड अभ्यर्थन समाप्त है। ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कोई अवसर देय नहीं है। इसके लिए कार्यालय में संपर्क न करें।

हाईकोर्ट...