बलिया, अक्टूबर 6 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र तथा तीन बार के राज्यसभा सांसद नीरज शेखर का उच्च सदन का सफर अब थम जाएगा। सोमवार को भाजपा ने राज्यसभा के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें नीरज शेखर को जगह नहीं मिली है। हालांकि जिले की सियासत में इसे लेकर कयास पिछले कुछ दिनों से ही लगने लगे थे। सूची जारी होते हुए उन कयासों पर विराम लग गया।चंद्रशेखर के निधन के बाद वर्ष 2007 में हुए लोकसभा के उप चुनाव में नीरज सपा के टिकट पर चुनाव जीतकर सांसद बने थे। वर्ष 2009 के लोस आम चुनाव में सपा ने फिर से उन्हें मैदान में उतारा और नीरज दोबारा लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुए। यह भी पढ़ें- पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे नीरज शेखर का भाजपा ने काटा टिकट, तीन बार रह चुके हैं राज्यसभा सांसद 2014 की मोदी लहर में सपा प्रत्याशी न...