अल्मोड़ा, अप्रैल 5 -- अल्मोड़ा। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती बरकरार है। इसके तहत कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रेट्रो साइलेंसर से फर्रारा मार रहे तीन लोगों की बाइक को सीज कर लिया। इसके अलावा एक कार के शीशों में काली फिल्म लगाई मिली। कार्रवाई करते हुए कार का चालान काट दिया। लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...