मधुबनी, अप्रैल 1 -- लौकही। एसएसबी एवंअंधरामठ थाना पुलिस ने भरफोरी के निकट गश्ती के क्रम में बुधवार को तीन बाइक सहित 300 लीटर नेपाली शराब को बरामद कर लिया। यह जानकारी अंधरामठ थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि जवानों को देखते हीं धंधेबाज शराब से भरी बाइक को छोड़कर फरार हो गया। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...