तीन बाइक सहित भारी मात्रा में तस्करी के कपड़े जब्त
मोतिहारी, मई 24 -- घोड़ासहन,निप्र। एसएसबी 71 वीं बटालियन जमुनिया पोस्ट के जवानों के द्वारा गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते बॉर्डर पिलर संख्या-356/03 के निकट तीन बाइकों पर लाद कर नेपाल ले जाये जा रहे भारी मात्रा में कपड़ों को जब्त किया है। जब्त कपड़ों में शर्ट के दो गांठ,पैंट के पांच गांठ,कपड़ों के दस गांठ,235 साड़ियां,30 अंडरवेयर, 40 गंजियां, 65 किलोग्राम नकली फूलों के माला शामिल हैं। मौके पर ही तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है जिनमेंघोड़ासहन के लैन ग्राम निवासी संतोष कुमार पिता तेजनारायण प्रसाद, संतोष कुमार पिता बेदामी प्रसाद तथा श्रवण कुमार पिता दीनबंधुप्रसाद शामिल हैं। पकड़े गये तस्करों से पूछताछ की गयी। जब्त कपड़ों व तस्करों को मोतिहारी कस्टम को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.