मोतिहारी, मई 14 -- चकिया। एसआरएपी कालेज के सामने एनएच 28 पर सड़क दुर्घटना में तीन बाइक सवार घायल हो गए। घटना गुरूवार की सुबह की है। सभी घायलों को एनएचआई के एम्बुलेंस से आनन फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर एक युवक व एक नव विवाहिता को बेहतर इलाज के लिए श्री कृष्ण सिंह मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया । जबकि आंशिक रूप से घायल एक युवती को इलाज के बाद छोड़ दिया गया। सभी घायलो की पहचान मेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत ओझीलपुर निवासी मनीष कुमार 22 वर्ष जबकि दूसरे की पहचान उसी गांव निवासी गुड़िया कुमारी 20 वर्ष तथा आंशिक रूप घायल की पहचान अंजलि कुमारी 19 वर्ष के रूप में की गई है। यह भी पढ़ें- तीन बाइक सवार घायल यूजी थर्ड सेमेस्टर परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पर जा रहे थे कि उ ट्रक ने धक्का ...