बलरामपुर, अगस्त 13 -- पचपेड़वा, संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अपराधियों की धरपकड़ और चोरी के वाहनों की तस्करी पर अंकुश लगाने को लेकर 50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने पिपरा गांव के पास से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद करते हुए एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए पचपेड़वा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। सीमा चौकी बेलभेरिया को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग पिपरा गांव के रास्ते तीन चोरी की मोटरसाइकिलों को लेकर नेपाल भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही एसएसबी के उपनिरीक्षक जगदीश नारायण के नेतृत्व में टीम ने मजगवा पुलिस चौकी और पचपेड़वा थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की। टीम ने बॉर्डर पिलर संख्या-576 से करीब 300 मीटर दूर भ...