बेगुसराय, मार्च 5 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। बेगूसराय-रोसड़ा एसएच-55 पर तारा गांव के सीमान चौक के निकट होली के दिन बुधवार को तीन अनियंत्रित बाइक की टक्कर से पांच बाइक सवार युवक जख्मी हो गए। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंचकर खोदावन्दपुर के एएसआई अख्तर हुसैन ने सभी जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी सभी युवकों को डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक एक युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे में जख्मी युवकों की पहचान खोदावन्दपुर थाना क्षेत्र के तारा गांव निवासी अर्जुन राम के पुत्र शिव कुमार, मेघौल गांव निवासी संजय रजक के पुत्र अंकित कुमार तथा भोला सिंह के पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई। वहीं, इस हादसे में जख्मी दो अन्य य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.