तीन बहनों में इकलौता था शिवम, पिता की मौत के बाद संभाली थी घर की जिम्मेदारी
उन्नाव, अगस्त 10 -- उरई/उन्नाव, हिटी। महाकाल के दर्शन कर घर लौट रहे उन्नाव के सराफा कारोबारी शिवम वर्मा की उरई में सड़क हादसे में मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। मां माया देवी और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जीजा फतेहपुर निवासी पंकज सोनी ने बताया कि शिवम तीन बहनों के बीच इकलौता भाई था। सबसे बड़ी बहन काजल वर्मा की शादी पंकज सोनी से हुई है। दूसरी बहन सिमरन वर्मा भी विवाहित है, जबकि सबसे छोटी बहन निधि वर्मा अभी अविवाहित है। शिवम के पिता किशोर कुमार की काफी समय पहले मौत हो गई थी। पिता के निधन के बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी शिवम के कंधों पर आ गई थी। पढ़ाई बीच में छोड़कर उसने कानपुर के मेस्टन रोड स्थित चौक सराफा बाजार में आभूषणों की दुकान संभाल ली थी और परिवार का सहारा बन गया था。 यह भी पढ़ें- महाकाल दर्शन से लौट रहे कानपुर के श्रद्धा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.