गाजियाबाद, फरवरी 7 -- गाजियाबाद के टीला मोड़ थानाक्षेत्र में नौवीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने जांच आगे बढ़ा दी है। कमरे से मिले मां के फोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। साथ ही सुसाइड नोट भी हैंड राइटिंग एक्सपर्ट को मिलान के लिए दिया गया है।पुलिस को क्या-क्या मिला? हालांकि, पुलिस किशोरियों से छीनकर बेचे गए दोनों फोन को अब तक ट्रेस नहीं कर पाई है। भारत सिटी सोसाइटी में चेतन कुमार की तीन बेटियां 16 वर्षीय निशिका, 14 वर्षीय प्राची और 12 वर्षीय पाखी ने नौवीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट की खिड़की से कूदकर जान दे दी थी। जिस कमरे से कूदी थीं, वह बाहर से बंद था। गेट तोड़ने पर पुलिस को फर्श पर रखा चेतन की पहली पत्नी सुजाता का फोन मिला था। साथ ही एक छोटी डायरी के आठ पन्नों पर लिखा सुसाइड नोट भी मिला था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.