देवरिया, मई 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। डीएम मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर बिना परमिट संचालित अवैध बसों एवं परमिट नियमों का उल्लंघन करने वाली बसों के विरुद्ध सोमवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन बसों को परमिट नियमों का उल्लंघन करने पर सीज कर दिया गया, वहीं एक लाख रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।इन दिनों बहुत सी बसें बिना परमिट के अवैध रूप से सड़कों पर दौड़ रही है। जिसके चलते सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। डीएम के निर्देश पर पुलिस व परिवहन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। एआरटीओ आशुतोष शुक्ला ने बताया कि डग्गामार एवं अवैध रूप से संचालित बसों पर परिवहन विभाग और पुलिस विभाग की सतर्क नजर बनी हुई है। जो भी बस नियमों का उल्लंघन करते हुए पाई जाएंगी, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि जिले में बिना बिना परमिट सं...