सीतामढ़ी, जून 18 -- धीरेंद्र झा बथनाहा। भूतही थाना पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को विफल करते हुए तीन बदमाशों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन तथा एक ग्लैमर बाइक बरामद की है। गिरफ्तार की पहचान बसहिया निवासी सिकंदर खान, मड़पा निवासी मो. साकिब व फैयाद अहमद के रूप में की गयी है। पुलिस तीनों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है。

गिरफ्तारी की जानकारी बथनाहा प्रखंड मुख्यालय स्थित एसडीपीओ सदर-2 कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एएसपी आशीष आनंद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बाइक पर सवार तीन युवक हथियार लेकर किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से बसहिया की ओर जा रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई सूचना के आधार पर पुलिस ने बसहिया-बेलाही पथ पर सघन वाह...