नोएडा, मार्च 9 -- ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में तीन बदमाश एक युवक की स्कूटी और मोबाइल लेकर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लखनावली गांव के रहने वाले नवीन शर्मा ने पुलिस को बताया कि बीते सोमवार को वह गांव में पुस्ता के समीप बैठा हुआ था। इसी बीच तीन युवक उसके पास पहुंचे और पानी की बोतल लाने के लिए स्कूटी मांगी। पीड़ित ने उन्हें स्कूटी की चाबी दे दी। इसके बाद तीनों आरोपी स्कूटी लेकर चले गए। पीड़ित ने बताया कि स्कूटी की डिग्गी में उसका मोबाइल भी रखा हुआ था। नवीन के मुताबिक काफी देर बाद भी तीनों युवक उसकी स्कूटी लेकर वापस नहीं आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.