कानपुर, अगस्त 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर बार-बार सड़क धंसने और निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवालों के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने निर्माणदायी कंपनी पीएनसी इन्फ्राटेक के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नॉन परफॉर्मर घोषित करने की प्रक्रिया शुरू हुई है। कंपनी पीएनसी इन्फ्राटेक के कानपुर और आसपास के उन बड़े हाईवे प्रोजेक्ट्स पर भी चर्चा तेज हो गई है, जिन्हें पिछले कुछ वर्षों में हजारों करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। पीएनसी इन्फ्राटेक ने कानपुर और आसपास करीब 10 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली चार प्रमुख सड़क परियोजनाओं का निर्माण किया है। इनमें सबसे बड़ी परियोजना 63 किलोमीटर लंबा लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे है, जिसकी लागत करीब 4200 करोड़ रुपये रही। इसी एक्सप्रेसवे पर निर्माण के कुछ सम...