उरई, मार्च 1 -- उरई। एट थाना क्षेत्र में आठ माह के भीतर हुई तीन बड़ी चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए अब तक चुनौती बनी हुई हैं। करीब एक करोड़ रुपये से अधिक की इन वारदातों का खुलासा न होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं, वहीं पीड़ित परिवारों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। एट थाना क्षेत्र में हुई बड़ी चोरियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। आठ माह में तीन स्थानों पर एक करोड़ से अधिक की चोरी की घटनाएं हुईं, लेकिन पुलिस किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी। सबसे बड़ी घटना पिंडारी में 13 जनवरी को हुई थी। किसान गजेंद्र सिंह पटेल माघ मेला गए थे। 20 जनवरी को लौटने पर घर का मुख्य गेट टूटा पाया। कमरों के दरवाजे खुले थे और सामान बिखरा था। अलमारी से पत्नी के 30 तोला और बहू के 28 तोला सोने के जेवरात, करीब तीन किलो चांदी व अन्य...