तीन बच्चों को लेकर निकला पिता, स्टेशन पर मिले
प्रयागराज, अगस्त 11 -- पति-पत्नी के विवाद के बाद कौशाम्बी का युवक अपने तीनों बच्चों को लेकर घर से निकल गया। परेशान पत्नी की सूचना पर जीआरपी ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत मंगलवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों बच्चों को 30 मिनट में प्रयागराज जंक्शन से सकुशल बरामद कर लिया। जीआरपी इंस्पेक्टर एके सिंह ने बताया कि दंपती की काउंसिलिंग करने के बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर उन्हें बच्चों सौंप दिया गया। यह भी पढ़ें- तीन बच्चे लापता हुए तो 30 मिनट में तलाश कर जीआरपी ने मां को सौंपा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.