खगडि़या, मार्च 18 -- बेलदौर। एक संवाददाता थाना क्षेत्र के एक गांव के पीड़िता ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने पुत्रवधू के ऊपर तीन बच्चों को छोड़कर व एक बच्चे को साथ लेकर अज्ञात प्रेमी संग फरार हो जाने की शिकायत की है। घटना गत 15 मार्च के अपराह्न चार बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक उसकी पुत्रवधु चार बच्चे की मां है। घटना के दिन वह घर से बेलदौर बाजार राशन खरीदारी करने के लिए अपने सबसे छोटे दो वर्षीय पुत्र के साथ निकली जो अब तक लौट कर नहीं आई है। आवेदिका ने एक मोबाइल नंबर का जिक्र करते हुए कहा कि उसकी पुत्रवधु प्राय: इस नंबर से बात किया करती थी। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.