मुजफ्फर नगर, मई 31 -- मीरापुर। कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली तीन बच्चों की मां शुक्रवार देर रात अपने कथित प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। महिला अपने पति और तीनों बच्चों को घर पर छोड़कर चली गई। घटना की जानकारी शनिवार सुबह होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि महिला के मोहल्ले के ही एक युवक से प्रेम संबंध थे। इसकी जानकारी मिलने पर पति ने महिला की गतिविधियों पर रोक लगाने का प्रयास किया, लेकिन युवक का घर आना-जाना जारी रहा। आरोप है कि शुक्रवार रात महिला चुपचाप घर से निकलकर युवक के साथ चली गई। यह भी पढ़ें- तीन बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला, पति ने दी तहरीर पीड़ित पति ने थाने में तहरीर देकर युवक पर पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा महिला और युवक की तलाश में जुटी है।

हिंदी...