सोनभद्र, मई 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। चोपन थाना पुलिस ने शुक्रवार को तीन नाबालिग बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन टीम को सुपूर्द किया। तीनों चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा में भटक रहे थे। चोपन थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को डायल 1098 के माध्यम से सूचना मिली कि तेलगुड़वा क्षेत्र में तीन नाबालिग बच्चे बिना किसी अभिभावक के मौजूद हैं। सूचना प्राप्त होते ही वे हमराहियों केसाथ मौके पर पहुंचे, जहां तीनों बच्चे मिले। पूछताछ के दौरान बच्चों ने अपना नाम आठ वर्षीय कैरा, पांच वर्षीय टेम्पू तथा छह वर्षीय कल्लू पुत्रगण शिवकुमार बताया। तीनों अपना पता सही तरीके से नहीं बता पा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा बच्चों की पहचान कराने के लिए आसपास के गांवों में प्रयास किया गया, लेकिन किसी द्वारा उनकी पहचान नहीं की जा सकी। इसके बाद चाइल्ड हेल्पला...