दरभंगा, मार्च 23 -- हनुमाननगर। विशनपुर थाना क्षेत्र के हाबीपुर गांव से एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ संदिग्ध स्थिति में लापता हो गई। पीड़ित पति ने गांव के ही एक युवक पर पत्नी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। इससे इलाके में तनाव का माहौल है। गोढ़ैला पंचायत के हाबीपुर निवासी चुल्हाई महतो (35) ने बिशनपुर थाने में दिए आवेदन में बताया कि गत 20 फरवरी को उनकी पत्नी राजकुमारी देवी (28) अपने तीन बच्चों सन्नी कुमार (6), संदीप कुमार (4) और स्वीटी कुमारी (3) के साथ 10 हजार रुपये लेकर मायके बरुआरा जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वह खुद हैदराबाद में मजदूरी करता है और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं था। परिजनों की ओर से काफी खोजबीन करने पर जानकारी मिली कि बगल के गांव बसंत निवासी मनीष कुमार दास उसे अपने साथ भगा ले गया है।जब परिजन आरोपी के घर पहुंचे ...