हिन्दुस्तान संवाददाता, सितम्बर 9 -- यूपी के प्रयागराज में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। तीन बच्चों के पिता ने 25 साल की लड़की से तीसरी शादी की थी। बताया जा रहा है कि मांडा में घरेलू कलह में मंगलवार सुबह पति ने लाठी से पिटाई कर महिला को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के समय उसके तीनों बच्चे स्कूल गए थे। पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। हत्या में प्रयुक्त लाठी भी बरामद कर ली। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार मांडा थाना क्षेत्र के भौंसरा नरोत्तम ग्राम पंचायत के भैरोपुर गांव निवासी अनिल कुमार गुप्ता ट्रैक्टर मैकेनिक है। अनिल गुप्ता ने करीब दो साल पहले मध्य प्रदेश के सीधी जिले बघौर इमिलिया गांव के बैजनाथ साहू की बेटी 25 वर्षीय ...