कोडरमा, अप्रैल 28 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र से एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला की मां ने जयनगर थाना में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई है। आवेदन में बताया गया है थाना चलकुशा, जिला हजारीबाग की निवासी हैं। एक शादी समारोह में शामिल होने अपने ससुराल से नवलशाही थाना क्षेत्र के नीमाडीह गांव आई हुई थी। इस दौरान 27 तारीख की शाम गांव के समीप दलदलीय निवासी अजय कुमार यादव उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों का आरोप है कि काजल कुमारी तीन बच्चों की मां है, इसके बावजूद उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालात में विवाहिता लापता घटना के बाद से परिजन काफी परेशान हैं और उसकी सुरक्षित बरामदगी की मांग कर रहे हैं। इस मामले में जयनगर प्रभारी थाना प्रभारी प्रतीत टोपनो ने बताया कि घट...