लखीमपुरखीरी, अप्रैल 1 -- पढुआ थाना क्षेत्र में एक तीन बच्चों की मां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। महिला अपने दो बच्चों को और कुछ कागजात भी साथ ले गई है। इससे आशंका जताई जा रही है कि वह अपने प्रेमी के साथ चली गई है। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस को दी गई तहरीर में युवक ने बताया है कि उसकी पत्नी जो कि तीन बच्चों की मां है उसकी गैर मौजूदगी में अपने दो बच्चों और कुछ जरूरी कागजात लेकर कहीं लापता हो गई। एक बच्चा घर पर ही छोड़ गई है। काफी तलाश के बाद भी लापता पत्नी का सुराग नहीं लग पाया है। मामले को लेकर गांव के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...