संभल, फरवरी 26 -- असमोली थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के प्रेम प्रसंग का मामला पुलिस चौकी तक पहुंच गया। तीन बच्चों की मां ने पति का घर छोड़ प्रेमी के साथ निकाह कर जीवन बिताने की इच्छा जताई। दोनों पक्षों की सहमति और पुलिस की मौजूदगी में बयान दर्ज होने के बाद महिला प्रेमी के साथ चली गई, जबकि तीनों बच्चे पिता के पास ही रहेंगे। 21 फरवरी की रात करीब एक बजे क्षेत्र के एक गांव निवासी मोहम्मद आजम की पत्नी नगमा अचानक घर से चली गई। पत्नी के अचानक गायब होने पर आजम ने पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान पता चला कि महिला अपनी खाला के घर पर है। 25 फरवरी को नगमा स्वयं थाना क्षेत्र की मंसूरपुर माफी चौकी पहुंची। उसने चौकी प्रभारी रोहित मलिक को बताया कि वह इकबाल पुत्र लियाकत के साथ निकाह कर जीवन व्यतीत करना चाहती है। नगमा ने स्पष्ट कहा कि उसने यह निर्णय अपनी ...