कौशाम्बी, जनवरी 4 -- पश्चिमशरीरा इलाके में रहने वाली एक महिला तीन बच्चों की मां है। पति ने बताया कि उसका पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी हुई तो दोनों के मिलने-जुलने पर पहरा लगा दिया गया। महिला के कहीं आने-जाने पर भी पाबंदी लगा दी गई। तमाम बंदिशों के बावजूद शनिवार की सुबह युगल घर से फरार हो गए। पीड़ित पति ने मामले की शिकायत पुलिस से कर दी है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...