प्रयागराज, जुलाई 6 -- थरवई, हिन्दुस्तान संवाद। थरवई इलाके के एक गांव से तीन बच्चों की एक महिला के गायब होने से परिजन परेशान हैं। पति की शिकायती पत्र पर पुलिस ने जांच शुरू कर दिया।पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में पति ने गुहार लगाई है कि मेरी पत्नी 28 जून से लापता है। मेरे तीन बच्चे हैं। पत्नी के अचानक गायब होने से बच्चों का रो-रोकर बुरा है। काफी तलाश के बावजूद पत्नी का पता नहीं चल रहा है। पुलिस को शिकायती पत्र देकर पत्नी को खोजने के लिए गुहार लगाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...