इटावा, मार्च 29 -- Etawah News: यूपी के इटावा में तीन बच्चों की मां को दूसरे युवक से प्रेम-प्रसंग करना भारी पड़ गया। कुछ दिन पहले महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई। वापस आने वाले उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। प्रेमिका को भगाने की सजा उसके प्रेमी को भी दी गई। महिला के ससुराल वालों ने जाल बिछाकर प्रेमी को चुपके से बुला लिया। महिला के ससुराल वालों ने प्रेमी को पकड़कर एक कमरे में बंधक बनाकर रातीार पीटा। शनिवार सुबह दोनों का मुंह काला कर गांव में घुमाया। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और ग्रामीणों से चंगुल से दोनों को मुक्त कराया। दोनों को थाने ले जाकर उन्हें सुरक्षित किया गया। गांव निवासी तीन बच्चों की मां 26 मार्च को मैनपुरी के रहने वाले एक युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी। घटना के बाद महिला के परिजन उसकी तलाश में जुटे और 27 मार्च की शाम उ...