अल्मोड़ा, दिसम्बर 10 -- पीएम श्री जीआईसी हवालबाग के तीन बच्चों का चयन मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य डॉ कपिल नयाल ने बताया की नवीं में पढ़ने वाले महेश सलाल और कृष्णा मुस्युनी, जया आर्या का चयन हुआ है। एसएमसी अध्यक्ष रवींद्र मुस्युनी, पीटीए गंगा देवी, संजय पांडे, मधन सिंह, टीडी भट्ट, प्रदीप सलाल, निर्मल पंत, धन सिंह धौनी, प्रमोद पांडे, कमलेश जोशी, नवीन वर्मा, सुनीता बोरा आदि ने चयन पर खुशी जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...