कटिहार, मार्च 6 -- कटिहार, एक संवाददाता सदर अस्पताल में मंगलवार को दो नाबालिग़ लड़की सहित तीन बच्चों को बेहोशी हालत में अस्पताल में गया भर्ती कराया। बताया जाता कि कोलासी के दो किशोरी और एक किशोर ने भूलवश विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उनलोगों का तबियत ख़राब हो गया। परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। चिकित्सक द्वारा उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। डॉक्टर के अनुसार सभी की स्थिति खतरे से बाहर बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर नगर पुलिस फर्द बयान लेकर करवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...