सीवान, मार्च 16 -- सीवान। जिले के मैरवा थाने के इंगलीस गांव में बिजली कंपनी की छापेमारी में तीन लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई है। बिना बिजली बिल जमा किए व बिना आरसी रसीद के बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। इस संबंध में मैरवा के सहायक विद्युत अभियंता नेहाल श्रीवास्तव ने स्थानीय थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। एक पर 14248, 27932 व तीसरे पर 24713 रुपये राजस्व क्षति का आरोप लगाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...