भदोही, जनवरी 31 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने पशु चोरों के खिलाफ अभियान चलाया है। इसी कड़ी में तीन बकरी चोरों को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक एवं दो बकरियां तथा छह हजार रुपये बरामद किया गया। बता दें कि जगराम गौतम निवासी ममहर ने 15 जनवरी को तहरीर दिया था। टीनशेड से आठ बकरी रात के समय में चोरों ने चुरा लिया था। इसके अलावा मिंटू सोनकर निवासी चौरी खास ने भी तहरीर देकर कहा था कि वह 23 जनवरी की रात को आठ बकरी मड़ई में बांधकर सोए थे। 24 जनवरी को साढ़े 12 बजे रात बकरियां चोरी हो गईं। इसी तरह मीरा देवी पत्नी सोहन लाल निवासी मानिकपुर की भी बकरी चोरी हुई थी। पुलिस ने गुरुवार की रात चेकिंग के दौरान पचपटिया गांव से गुड्डू गौतम तथा विक्रम गौतम निवासी नहवानीपुर (जगदीशपुर), कपसेठी, वाराणसी तथा मुकेश नट निवासी लखनसेनपुर (शि...