हाथरस, फरवरी 16 -- बंद मकानों को एक बार फिर से चोरों ने निशाना बनाना शुरू कर दिया है। पिछले चौबीस घंटे में कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव भोपतपुर में पुलिस कर्मी व रेलवे कर्मी के बंद मकानों को निशाना चोरों ने बनाया। तो वहीं शहर के बलदेव नगर में बंद मकान से लाखों के जेवरात व नगदी चोरी चोर कर ले गए। अब पुलिस छानबीन में जुट गई है। कोटा रोड़ स्थित बलदेव नगर निवासी वीरेन्द्र पाराशर मूल निवासी दाऊजी के पास अतरौली क्षेत्र में है। शनिवार को वो अपने परिवार के साथ अपने गांव गए थे। रविवार रात को गांव से वापस लौटकर आए तो उन्होंने देखा कि घर का मुख्य गेट खुला हुआ था, और ताला गायब था। घर के अंदर जाने पर ऊपर के कमरे का ताला भी टूटा मिला और सारा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर दो अंगूठियां, एक पेंडेंट, एक मंगलसूत्र, कान के झाले और दो जोड़ी...