तीन फल एवं सब्जी विक्रेताओं के पास नहीं मिला एफएसएसएआई लाइसेंस, भेजा नोटिस
रुद्रपुर, अप्रैल 29 -- रुद्रपुर, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त सचिन कुर्वे के निर्देश पर बुधवार को रुद्रपुर स्थित बगवाड़ा थोक मंडी में विशेष अभियान चलाकर फलों और सब्जियों की गुणवत्ता की जांच की। यह भी पढ़ें- फल-सब्जियों के छह, अंडों के दो नमूने लिएनिरीक्षण की प्रक्रिया उपायुक्त खाद्य संरक्षा कुमाऊं मंडल डॉ. राजेंद्र सिंह कठायत के नेतृत्व में टीम ने मंडी में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आम, पपीता और बैंगन के कुल तीन नमूने एकत्र किए गए। इन नमूने को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।नोटिस जारी करना निरीक्षण में तीन फल एवं सब्जी विक्रेताओं के पास एफएसएसएआई लाइसेंस या पंजीकरण नहीं पाए जाने पर उन्हें नोटिस जारी किया गया। सहायक आयुक्त एवं अभिहित अधिकारी ने सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.