कानपुर, मार्च 31 -- कल्याणपुर, संवाददाता। तीन फर्मों के खिलाफ कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर 3.27 करोड़ रुपये की कर चोरी की गई। जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर की तहरीर पर कल्याणपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मौदहा, हमीरपुर निवासी बबलू ने नौबस्ता के मंगला विहार के पते पर श्री हरी ट्रेडर्स कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराया। 27 जून 2025 को विभागीय जांच में पाया गया कि हरी ट्रेडर्स के दिए पते पर फर्म का कोई ऑफिस ही नहीं है। फर्म द्वारा वित्तीय वर्ष 2024- 25 में 10.07 करोड़ की बिक्री कर 1.84 करोड़ की कर चोरी की गई। वहीं 2025-26 में 5.99 करोड़ की बिक्री कर 1.43 करोड़ की कर चोरी की गई। हरी ट्रेडर्स ने जीएसटी विभाग को 3.27 करोड़ की कर की चपत लगाई।हरी ट्रेडर्स द्वारा खरीद-ब...