रांची, जनवरी 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग रांची केंद्र का पूर्वानुमान है कि आगामी तीन फरवरी को रांची समेत राज्य के उत्तर-पश्चिमी व निकटवर्ती मध्य भागों में हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। जबकि, शेष भाग शुष्क रहेगा और सुबह में हल्के कोहरे के बाद में आंशिक बादल छाए रहेगा। हल्की बारिश रांची, पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद जिलों में होगी। इस समय रांची का अधिकतम तापमान 28-30 और न्यूनतम 12 से 14 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। जबकि, रांची में 29 जनवरी से एक फरवरी तक सुबह में हल्का कोहरा और बाद में आंशिक बादल छाए रहेंगे और मौसम शुष्क रहेगा। इस अवधि में अधिकतम 25-26 और न्यूनतम 10-12 डिग्री सेल्सियस तक रहेगी। कई जिलों में बढ़ रहा अधिकतम तापमान जैसे-जैसे जनवर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.