गढ़वा, अप्रैल 24 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर अनुमंडल दंडाधिकारी संजय कुमार ने अनुमंडल क्षेत्र में नकली और दोयम दर्जे की मिलावटी मिठाइयों की थोक आपूर्ति के आरोप में गढ़वा के तीन प्लास्टिक कारोबारियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई आरंभ की है। उक्त कारोबारियों पर आरोप है कि वह बिहार के गया, औरंगाबाद और उत्तर प्रदेश के कानपुर व वाराणसी सहित अन्य शहरों से थोक में ऐसी मिठाइयां लाकर गढ़वा शहर और आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति करते आ रहे हैं। कार्रवाई के दायरे में परम पुरी प्लास्टिक, मनीष प्लास्टिक और मां गढ़ देवी डिस्पोजल के प्रोपराइटर क्रमशः अजय कुमार, सुमित कुमार और अमन केसरी शामिल हैं। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे खुले में पशु-पक्षी वध पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीएम उनके विरुद्ध पूर्व में भी इसी प्रकार...