सहारनपुर, जनवरी 4 -- सहारनपुर। कोहरे के कारण ट्रेनों के देरी से रेलवे स्टेशन पहुंचने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। प्रमुख ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार गोल्डन टेंपल ट्रेन (ट्रेन नंबर 12903) का सहारनपुर पहुंचने का निर्धारित समय शाम 05:32 बजे था, लेकिन यह ट्रेन करीब एक घंटे की देरी से शाम 06:25 बजे स्टेशन पर पहुंची। वहीं इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14521) का निर्धारित आगमन समय शाम 04:55 बजे था, जो एक घंटा 16 मिनट की देरी से शाम 06:11 बजे सहारनपुर पहुंची। इसके अलावा शहीद एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14673) का सहारनपुर पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 10:10 बजे था, लेकिन यह ट्रेन एक घंटा 19 मिनट की देरी से सुबह 11:29 बजे स्टेशन पर पहुंची। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.