सीतामढ़ी, मई 11 -- शिवहर। जिले के डिग्री कॉलेज विहीन तीन प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना को लेकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू है। इस संबंध में राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव ने संवंधित विवि के कुलसचिव को पत्र भेजकर राज्य सरकार के सात निश्चय तीन के चतुर्थ निश्चय उन्नत शिक्षा उज्जवल भविष्य के तहत डिग्री महाविद्यालय रहित प्रखंडों में नए डिग्री महाविद्यालय की स्थापना को लेकर पत्र भेजा है। पत्र में यह भी बताया गया है कि महाविद्यालय में अस्थाई कक्षा संचालन शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए 1 जुलाई से चिन्हित विद्यालयों के उपलब्ध भवनों में किया जाएगा। इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने एवं की गई प्रगति से विभाग को अवगत कराने को कहा गया है। जिले के तीन प्रखंडों डुमरी कटसरी, पिपराही एवं पुरनहिया में डिग्री कॉलेज की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए...