सिमडेगा, अक्टूबर 5 -- तीन प्रखंडों ने गढ़ी सिमडेगा की अलग पहचान · केरसई ने चमकाई हॉकी, पाकरटांड़ ने संभाली सियासत, ठेठईटांगर ने दिए इसाई धर्मगुरु यह भी पढ़ें- Simdega News: ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं: विधायक सिमडेगा, छोटू बड़ाईक सिमडेगा जिला अपनी हरियाली, पहाड़ों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। लेकिन यह इलाका सिर्फ सुंदर नजारों तक सीमित नहीं है। इस माटी की रगों में गजब का हौसला और प्रतिभा बसती है। बीते कुछ दशकों में यहां के अलग-अलग प्रखंडों ने अपनी एक खास पहचान बनाई है। यह पहचान आज पूरे राज्य और देश के लिए गर्व की बात बन चुकी है। साधन कम होने के बाद भी इन तीनों प्रखंडों के लोगों ने कभी हार नहीं मानी। अपनी मेहनत के दम पर खेल, राजनीति और समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी गहरी छाप छोड़ी है। केरसई प्रखंड के बेटे-बेटि...