मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर। वर्षों से हर घर नल का जल के लिए इंतजार कर रहे बोचहां, मुशहरी और औराई प्रखंड के ग्रामीणों में अब खुशी की लहर है। इन प्रखंडों के 37 वंचित टोलों में पहली बार नल का जल पहुंचा है। इससे करीब 50 हजार की आबादी को सुविधा हुई है। नल में पानी आते ही इन बस्तियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। पीएचईडी मुजफ्फरपुर डिवीजन के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार ने कहा कि ये टोले वर्षों से योजना से वंचित थे। वहां अब नल-जल की स्थाई आपूर्ति शुरू हो गई है। पंचायत राज विभाग से नल-जल योजना का कार्य हस्तांतरित होने के दौरान ये टोले सूची से बाहर रह गए थे। छूटे हुए टोलों में हर घर नल का जल पहुंचाने के लिए करीब 9.81 करोड़ रुपये खर्च किए गए। पाइपलाइन बिछाने, बोरिंग, टंकी और मोटर स्थापना का कार्य पूरा किया गया। अब शेष छूटे इलाकों में भी मई ...