पटना, जून 12 -- प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान से जुड़े कार्यक्रम में समय पर ऑनलाइन नहीं जुड़ने के आरोप में तीन स्वास्थ्य प्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है। पटना सिविल सर्जन योगेन्द्र प्रसाद मंडल ने तीनों से स्पष्टीकरण मांगा है। इसमें नौबतपुर की प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक रीना कुमारी, दानापुर की प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक जयमाला तथा घोसवरी की प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक पूजा शामिल हैं। बता दें कि नौ जून को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के दस वर्ष पूरे होने पर जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की निगरानी के लिए सभी अस्पताल प्रबंधकों, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधकों और प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरकों को शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लिंक से समय पर जुड़ने का निर्देश दिया गया, लेकिन तीनों ब्लॉक की स्वा...