गाज़ियाबाद, फरवरी 12 -- गाजियाबाद, संवाददाता। क्षय रोग विभाग तीन पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से टीबी मरीजों की पहचान करेगा। 100 दिन के अभियान में जिले के अन्य सभी विभागों को जोड़ा जा रहा है। ताकि टीबी उनमूलन किया जा सके। जिले में फिलहाल 24 हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. अनिल कुमार यादव ने प्रेसवार्ता में बताया कि शासन के निर्देश पर 100 दिवसीय सघन टीबी मुक्त भारत अभियान एक फरवरी से शुरू किया गया है। इसमें उच्च जोखिम वाली जनसंख्या में 60 वर्ष से अधिक आयु वाले, कुपोषित, टीबी के पुराने रोगी, संपर्क व्यक्ति, डायबिटीज रोगी, एचआईवी ग्रस्त व्यक्ति, धूम्रपान करने वाले व्यक्ति, शराब एवं नशा का सेवन करने वाले व्यक्ति, वृद्धाश्रम, ईट भट्टों पर काम करने वाले व मलिन बस्ती में रहने वाले लोगों की जांच की जा रही है। इसके लिए ...