बागेश्वर, मार्च 12 -- बागेश्वर। बैजनाथ पुलिस ने तीन पेटी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि उप निरीक्षक उमेश सिंह रजवार और कोतवाली बैजनाथ पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान पर थे। इस दौरान पुलिस ने मोहन सिंह पुत्र तारा सिंह, मुन्ना सिंह पुत्र गोपाल सिंह को कार में तीन पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं एक अन्य मामले में पुलिस ने संतोष सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी कपकोट को 18 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...