कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक ओर जहां तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है वहीं दूसरी ओर वर्दी पहनकर तस्करों के मददगारों पर भी एक्शन लिया जा रहा है। पुलिस आयुक्त ने ऐसे तीन पुलिस कर्मियों को लाइनहाजिर किया है। जिन्हें प्राथमिक जांच में तस्करों से बातचीत में लिप्त पाया गया है। फिलहाल मामले की जांच आलाधिकारी को सौंपी गई है। कमिश्नरेट पुलिस ने बदनामी के डर से इनके नाम उजागर नहीं किए हैं। बता दें इससे पूर्व भी तस्करों से मिलीभगत के आरोप में दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों को लाइनहाजिर किया गया था। इन सभी की गोपनीय जांच चल रही है। शहर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) बनाया है जिसकी कमान आईपीएस सुमित सुधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.