मोतिहारी, अप्रैल 13 -- विनीत, बंजरिया। बंजरिया पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर अलग अलग कांड में तीन पुरुष व एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के झखीया बाजार से हुई है। अंग्रेजी शराब के साथ पुलिस ने अर्जुन कुमार करण कुमार और चंदा देवी को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी झखीया के रहने वाले हैं । दोनों पुरुष आरोपी आपस में जुड़वा भाई हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी कई दिनों से शराब का धंधा करते थे । वहीं वारंटी में थाना क्षेत्र के नग़दाहा का रामबालक पटेल है। बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि सभी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- शराब के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार जबकि एक आरोपी का बाइक जब्त कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...