धनबाद, जुलाई 16 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। जिले के 78 केंद्रों पर रविवार को झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा होगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर न्यू टाउन हॉल में बुधवार को दंडाधिकारियों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक की। तीन शिफ्ट में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक, दूसरी पाली सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे और तीसरी पाली दोपहर 3.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक निर्धारित है। परीक्षार्थी को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा में 29,952 परीक्षार्थियों के शामिल होने की संभावना है। उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने दंडाधिकारियों को समय पर अपने केंद्र पहुंचने एवं परीक्षा से दो दिन पूर्व सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- 19 जुलाई को तीन पालियों में होगी परीक्षा, सभी पदाधिकारी आयो...