मेरठ, सितम्बर 23 -- मंगलवार को 24 केंद्रों पर हुई डीएलएड परीक्षा में कई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। सचल दस्तों ने कई केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा की स्थिति को देखा। परीक्षा तीन पालियों में हुई। प्रथम पाली में विज्ञान, द्वितीय में गणित और तृतीय में सामाजिक अध्ययन की परीक्षा हुई। सचल दल के सदस्य प्रवक्ता दिनेश कुमार ने राम सहाय इंटर कॉलेज, हॉवर्ड इंटर कॉलेज मेरठ तथा प्रवक्ता सिद्धार्थ सैलत ने आरजी इंटर कॉलेज, सेंट थॉमस कन्या इंटर कॉलेज, खालसा कन्या इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। वहीं, डायट प्राचार्या मनोज कुमार आर्य ने श्री महावीर शिक्षा सदन इंटर कॉलेज मेरठ, त्रिशला देवी कानोहर लाल कन्या इंटर कॉलेज मेरठ व सरदार पटेल इंटर कॉलेज मेरठ व जसवंत मिल्स इंटर कॉलेज, मलियाना मेरठ का औचिक निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: चार केंद्रों पर ...