पटना, मार्च 16 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने राज्यसभा चुनाव में एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों की जीत पर प्रसन्नता जताई और विजयी सभी उम्मीदवारों को बधाई और नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि एनडीए के विधायकों ने आज तीन पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को जीत दिलाई है। यह हमारे गठबंधन एनडीए की बहुत प्रभावी और प्रमाणित जीत है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के लोग अपने उम्मीदवार की जीत को लेकर अफवाह फैलाते रहे, लेकिन परिणाम एनडीए के पक्ष में रहा। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में एनडीए की एकजुटता से एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला था और इस चुनाव में भी हमारी एकजुटता पूरे देश को दिखी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.