पटना, मार्च 5 -- राज्यसभा चुनाव 2026 के नामांकन के दौरान गुरुवार को पटना में अनोखा रिकॉर्ड बन गया। बिहार विधासनभा में एनडीए की तीन पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष एक साथ राज्यसभा के लिए नामांकन करने पहुंचे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक साथ पर्चा भरा। नितिन और नीतीश पहली बार राज्यसभा जा रहे हैं, जबकि कुशवाहा वर्तमान में संसद के उच्च सदन के सदस्य हैं और दोबारा राज्यसभा जाने की तैयारी में हैं। नितिन, नीतीश और कुशवाहा के साथ भाजपा के प्रदेश महामंत्री शिवेश कुमार राम और जदयू के मौजूदा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने भी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.