मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 31 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। नए साल के मौके पर एक जनवरी को शहर के पार्कों में जुटने वाली भीड़ को लेकर निगम के स्तर से विशेष व्यवस्था की गई है। इंदिरा पार्क, सिटी पार्क और जुब्बा सहनी पार्क में 18 अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती होगी। सबसे अधिक जुब्बा पार्क में 10 कर्मी और इंदिरा व सिटी पार्क में आठ कर्मी लगाए गए हैं। इस संबंध में नगर निगम ने विशेष दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। वाहन यार्ड सह वर्कशॉप प्रभारी डार्विन कुमार को संबंधित दिनों में पार्कों व उसके आसपास दो पालियों में सुबह और शाम फॉगिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेवारी दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...